रविवार, 9 अगस्त 2026

भगवान एक है

भगवान है ?
भगवान नहीं है ?
यहाँ है वहाँ नहीं है
यहाँ नहीं है वहाँ है
बेकार तर्क करते हैं  
बेकार कुतर्क करते हैं
 
ये भगवान मेरा है
तेरा नहीं है ये
वो तेरा भगवान है
मेरा नहीं है वो
 
मेरा भगवान बड़ा है
तेरा भगवान छोटा है
मेरा शक्तिशाली है
तेरा कमजोर है

बस मेरे वाले को मान 
किसी और को नहीं 
 
उसकी पूजा करो
बस ऐसे ही करो
वैसे तो ठीक नहीं है
 
इवादत का ये तरीका है
बस ठीक ऐसे ही करो
बाकी सब तरीके गलत हैं
 
प्रेयर का यह तरीका सही है
ऐसे खड़े हो, ऐसे करो
दूसरा तरीका ठीक नहीं
 
सब झगड़ते रहते है
आपस में, एक दूसरे से
 
कभी सोचा –
मेरा वाला बड़ा होता
सब को हरा देता
अपना राज न बना लेता?
सब को मिटा देता
कोई दूसरा न रहता
 
तू है, मैं हूँ, सब हैं
जानते हो क्यों?

वो बस एक है
तेरा है मेरा है
हम सब का है

बस वो एक है
वो एक ही है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें